फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मान: अवॉर्ड के लिए 23 देशों की 27 हस्तियों का चयन; शिक्षा, चिकित्सा समेत व्यवसाय में योगदान

Fri, 03 Jan 2025 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए प्रवासी भारतीय पुरस्कार के लिए 27 नामों की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षा से लेकर कारोबार तक, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
18वां प्रवासी भारतीय सम्मान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन सत्र में प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। इन पुरस्कार विजेताओं में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अद्वितीय योगदान से प्रवासी भारतीय समुदाय का नाम रोशन किया है। इस साल प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए 27 विभूतियों का चयन हुआ है। विदेश में रहने वाले भारतीयों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुनी गई ये हस्तियां 23 देशों में रहती हैं। इनका शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवसाय समेत कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान है।
विज्ञापन


पुरस्कार समिति ने की थी नामों की सिफारिश
इसमें से कुछ प्रमुख नामों में ब्रिटेन से बैरोनेस उषा कुमारी पराशर (राजनीति में), अमेरिका में डॉ. शर्मिला फोर्ड (समुदाय सेवा में) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ संस्थाओं को भी यह सम्मान दिया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (2025) के लिए नामों की सिफारिश ज्यूरी-कम-अवॉर्ड कमेटी ने सिफारिश की थी। यह पुरस्कार विदेश में रहने वाले भारतीयों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी पुरस्कार: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो भारतीय मूल के हैं या उन संस्थाओं या संगठनों को दिया जाता है, जो प्रवासी भारतीयों द्वारा स्थापित और संचालित हैं। मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में प्रदान करेंगी। 
विज्ञापन

 
पुरस्कार के लिए किन हस्तियों के नामों का हुआ एलान
ज्यूरी-कम-अवॉर्ड कमेटी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अध्यक्ष के रूप में और विदेश मंत्री एस जयशंकर उपाध्यक्ष के रूप में शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित सदस्य इस समिति का हिस्सा थे, जिन्होंने नामांकनों की समीक्षा की और सर्वसम्मति से पुरस्कार विजेताओं का चयन किया। पुरस्कार बाने वाले अन्य नामों में ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अजय राणे (समुदाय सेवा में), ऑस्ट्रेलिया से डॉ. मरियालेना जोन फर्नांडीज (शिक्षा के क्षेत्र में) और रोमानिया से जगन्नाथ शेखर अस्थाना (व्यवसाय में) शामिल हैं।

पुरस्कार के लिए इन दिग्गजों के नामों की हुई घोषणा-

क्रमांक नाम और संस्था के नाम देश क्षेत्र
1 प्रो. अजय राणे ऑस्ट्रेलिया सामुदायिक सेवा
2 डॉ. मरियालेना जोन फर्नांडीज ऑस्ट्रिया शिक्षा
3 डॉ. फिलोमेना ऐन मोहिनी हैरिस बारबाडोस चिकित्सा विज्ञान
4 स्वामी संयुक्तानंद फिजी सामुदायिक सेवा
5 सरस्वती विद्या निकेतन गुयाना सामुदायिक सेवा
6 डॉ. लेख राज जुनेजा जापान विज्ञान और प्रौद्योगिकी
7 डॉ. प्रेम कुमार किर्गिज़ गणराज्य चिकित्सा विज्ञान
8 सौखथवी चौधरी लाओस व्यवसाय
9 कृष्ण सावजानी मलावी व्यवसाय

इनके अलावा मलेशिया, मॉरिशस, रूस और सिंगापुर में रहने वाले कई प्रवासियों को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
क्रमांक नाम / संस्था के नाम देश क्षेत्र
10 'तन श्री' डॉ. सुब्रमण्यम के.वी. सतसिवम मलेशिया राजनीति
11 डॉ. सरिता बूडहू मॉरीशस सामुदायिक सेवा
12 अभय कुमार मोल्डोवा व्यवसाय
13 डॉ. राम निवास उर्फ ह्ला तुन म्यांमार शिक्षा
14 जगन्नाथ शेखर आस्थाना रोमानिया व्यवसाय
15 हिंदुस्तानी समाज रूस सामुदायिक सेवा
16 सुधा रानी गुप्ता रूस शिक्षा
17 डॉ. सैयद अनवर खुर्शीद सऊदी अरब चिकित्सा विज्ञान
18 अतुल अरविंद तेमुर्णीकर सिंगापुर शिक्षा
 

 

विज्ञापन

यूएई, युगांडा और तंजानिया जैसे मुल्क में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को भी प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए चुना गया है।

क्रमांक नाम देश क्षेत्र
19 रॉबर्ट मसीह नाहर स्पेन सामुदायिक सेवा
20 डॉ. कौशिक लक्ष्मीदास रामैया तंजानिया चिकित्सा
21 महामहिम क्रिस्टीन कार्ला कांगालू ORTT त्रिनिदाद और टोबैगो सार्वजनिक मामलों
22 रामकृष्णन शिवस्वामी अय्यर संयुक्त अरब अमीरात व्यवसाय
23 बोंथला सुब्बैया सेटी रमेश बाबू युगांडा सामुदायिक सेवा
24 बैरोनेस उषा कुमारी प्रशार यूनाइटेड किंगडम राजनीति
25 डॉ. शरद लखनपाल संयुक्त राज्य अमेरिका चिकित्सा
26 डॉ. शर्मिला फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका सामुदायिक सेवा
27 रवि कुमार एस. संयुक्त राज्य अमेरिका व्यवसाय (आईटी और परामर्श)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें