महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक पुलिस स्टेशन के स्टोर रूम में रखे 185 मोबाइल फोन हैंडसेट चोरी हो गए। यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से लगभग 38 किलोमीटर दूर जयसिंहपुर पुलिस स्टेशन में हुई। पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन हैंडसेट चोरी के विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा जब्त किए गए सामानों का हिस्सा थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस परिसर में एक कमरा है जहां चोरी या अन्य मामलों में सभी जब्त सामानों को रखा जाता है। गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने कमरे में तोड़फोड़ की और 185 मोबाइल हैंडसेट चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।