फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मार्च 2021 : सबकुछ खुला तो फिर बेकाबू हुआ कोरोना

Thu, 18 Mar 2021 06:30 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक साल में कोरोना की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यानी गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या बढ़कर 35,871 पहुंच गई है। इसी के साथ देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,14,74,605 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 172 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या कुल 1,59,216 पहुंच गई है। आज से ठीक एक साल पहले 2020 में देश में कुल 152 कोरोना मरीज थे। इनमें 126 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक शामिल थे। वहीं तब तक कोरोना से कुल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। 

18 मार्च 2020 में ऐसी स्थिति थी कि देश में कहीं भी इक्का-दुक्का मामला भी सामने आ जाता था तो क्षेत्र सन्नाटा पसर जाता था। तब लोगों में इतना खौफ था कि बिना मास्क और सैनिटाइजर के कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा था। विभिन्न राज्यों में परिवहन सेवाएं बंद कर दी गई थी। संस्थानों ने वर्क फ्रॉम होम मोड में काम करना शुरू कर दिया था। किंतु आज यानी 18 मार्च 2021 में स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब एक दिन में ही 35871 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने पर भी स्कूल, संस्थान, मॉल और सिनेमाघर इत्यादि सब खुले हुए हैं। लोग बेखौफ मास्क के बिना सड़कों पर घूम रहे हैं। आइए जानते हैं पिछले एक साल में कोरोना की वजह से देश में क्या बदलाव आए हैं...

 

2020 2021

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया था। शैक्षणिक संस्थानों को 15 अप्रैल 2020 तक बंद कर दिया गया था और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर दी गई थी।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 8वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, 9वींं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं कोरोना गाइडलाइन्स के साथ संचालित की जा रही हैं। वहीं कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई और सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश दिया कि चल रही परीक्षाओं को 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दिया जाए।

सीबीएसई द्वारा ऑफलाइन मोड में 4 मई से लेकर 14 जून 2021 तक बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से लेकर 7 जून 2021 तक जारी रहेंगी। 

पुरी में जिला प्रशासन ने पर्यटकों को दो दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश दिया था। पुरी के अपर जिलाधिकारी बिजय कुमार दास ने होटलों को 31 मार्च 2020 तक कोई बुकिंग नहीं करने के भी आदेश दिए थे।

आईआरसीटीसी द्वारा स्पेशल पैकेज के साथ गंगासागर पुरी पर्यटक ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है। यह ट्रेन 1 अप्रैल से चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी ने पर्यटक ट्रेन में दो विशेष कोविड केबिन तैयार किए हैं। यदि यात्रा के बीच किसी यात्री में कोरोना लक्षण नजर आते हैं तो उसे कोविड केबिन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहां उसे देखभाल मिलेगी और कोई बड़ा रेलवे स्टेशन आने पर मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

मध्य रेलवे ने 23 ट्रेनों को कोविड संक्रमण से बचाव के एहतियाती उपायों अथवा सीटें खाली रहने की वजह से रद्द कर दिया था। वहीं दक्षिण-मध्य रेलवे ने कम यात्रियों के चलते 17 ट्रेनों को रद्द किया था।
 

लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। अबतक 65 फीसदी से ज्यादा ट्रेनें पटरी पर आ चुकी हैं और बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं।  

विज्ञापन

भारतीय सेना ने कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर 20 मार्च 2020 से शुरू होने वाले सभी सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के बैचों को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया था।
 

एसएसबी कांस्टेबल द्वारा 1541 पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही बैच एसएससी (टेक) - 56 बैच नंबर एमएसटीएल - 92213 और एसएससी (एनसीसी) - 49 बैच नंबर बीएनसीसी - 81215 के लिए इंटरव्यू अप्रैल में होने जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने रोश डायग्नोस्टिक्स नाम की एक निजी कंपनी को कोरोना वायरस की दवा बनाने के लिए परीक्षण करने की खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) की आपातकालीन स्वीकृति दी थी। भारतीय नियामक ने कोरोना के डायग्नोस्टिक टेस्ट करने का लाइसेंस जारी किया था।

अभी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। सबसे अधिक लोगों का टीकाकरण करने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत में अब तक 2.97 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें