फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से 18 करोड़ का कोकीन बरामद

Wed, 24 Aug 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
काठमांडू से दिल्ली जा रही बस से एसएसबी जवानो ने एक महिला के बैग से तीन किलो उच्च कोटि का कोकीन बरामद किया है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 18 करोड़ आंकी गई। मंगलवार को देर रात नेपाल बार्डर पर जांच के दौरान एसएसबी जवानों को यह सफलता मिली। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि महिला से पूछ ताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली से काठमांडू तथा काठमांडू से दिल्ली से मैत्री बस का संचालन हो रहा है। मंगलवार को काठमांडू से नेपाली बस नंबर बा 3 ख 9248 सोनौली के रास्ते दिल्ली जा रही थी। बस सोनौली सीमा को रात दस बजे पार कर रही थी। यहां एसएसबी जवानों ने बस की तलाशी ली।

इस दौरान एक भारतीय महिला के बैग से तीन किलो कोकीन बरामद हुआ। एसएसबी जवानों ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि कोकीन को दिल्ली वाया मणिपुर ले जाया जाना था। एसएसबी ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पूर्व ही इस सीमा पर दिल्ली जा रही बस से एक विदेशी महिला के बैग से अमरिकन कोकीन बरामद हुआ था। जिसकी भी कीमत करोड़ों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें