फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 17वीं बैठक, व्यापार-आर्थिक-वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

Tue, 25 Aug 2020 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 17वीं बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 17वीं बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर चर्चा हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और वियतनाम के उपप्रधानमंत्री व विदेश मामलों के मंत्री फाम बिन्ह मिन्ह ने की। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।

विज्ञापन


बैठक में दोनों देशों के सह-अध्यक्षों ने पारस्परिक हित के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वियतनाम को भारत की नई आर्थिक क्षमताओं और मांगों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

दोनों देशों ने भारत प्रशांत महासागरीय पहल (IPOI) और आसियान (ASEAN) देशों के साथ अपने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए सहमति व्यक्त की, ताकि इस क्षेत्र में सभी के लिए साझा सुरक्षा, समृद्धि और विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें