फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सदस्य ने कहा 'भारत माता की...' तो राहुल बोले 'जय हिंद'

Tue, 18 Jun 2019 06:27 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा में मौजूद राहुल गांधी, साथ में सोनिया गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
लोकसभा में मंगलवार को उस समय रोचक दृश्य देखने को मिला जब भाजपा के एक सदस्य ने 'भारत माता की...' का नारा लगाया तो जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'जय हिंद' कहा।
विज्ञापन


दरअसल, शपथ लेने के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा के ज्यादातर सदस्य 'भारत माता की जय' नारे लगा रहे थे।

शाहजहांपुर से निर्वाचित हुए भाजपा के अरूण कुमार सागर ने शपथ लेने के बाद दो बार 'भारत माता की जय' के नारे लगाए तो उस पर गांधी 'एक बार और' कहते सुने गए।

इसके बाद लखीमपुर खीरी से भाजपा सदस्य अजय कुमार ने शपथ ली और 'भारत माता की जय' का नारा लगाया। गांधी ने फिर कहा 'एक बार और।' इस पर कुमार ने गांधी से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष 'जय' कहें तो वह 'भारत माता की...' का नारा लगाएंगे।
विज्ञापन


फिर उन्होंने 'भारत माता की...' का नारा लगाया जिस पर गांधी ने 'जय हिंद' कहा। कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्यों ने भी 'जय हिंद' कहा। भाजपा सदस्यों ने 'जय' का उद्घोष किया। इसके बाद सदन में कई सदस्य हंसते हुए देखे गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें