फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 प्रतिशत सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले, यूपी नंबर वन

Mon, 12 Mar 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
high court
विज्ञापन

एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी कि कि देश के कितने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। इसके जवाब में केंद्र ने हलफनामा दायर कर जानकारी दी है। जिसके मुताबिक देश के 1700 से ज्यादा सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ कुल 3,816 मामले दर्ज हैं। गौर हो कि बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय ने कोर्ट में याचिका दायर कर आपराधिक मामले में दोषी, सांसदों और विधायकों के आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1765 सांसद और विधायकों के खिलाफ लंबित 3816 आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। 11 राज्यों यानी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में फास्ट ट्रैक कोर्ट बन रहे हैं। वहीं 12 राज्यों की ओर से अभी ऐसा किया जाना बाकी है। इनमें असम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा भी शामिल है। 

राज्य और केंद्र सासित प्रदेशों की सरकारें इन मामलों को एक जगह एकत्रित कर रही है। राज्यों के मुख्य सचिवों और विधानसभा सचिवों से भी जानकारी मांगी गई है। मंत्रालय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक नवंबर 2017 के आदेश के आलोक में इन अदालतों को बनाया जा रहा है। इस योजना के लिए 11 राज्यों को 7.8 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 
विज्ञापन


दागी सांसद और विधायकों के मामले में यूपी नंबर वन

दर्ज मामलों में यूपी पहले स्थान पर है। यहां 248 सांसदों और विधायकों के खिलाफ कुल 565 मामले दर्ज हैं। केरल में 114 कानून निर्माताओं के खिलाफ 533 मामले दर्ज हैं। कानून मंत्रालय की ओर से शीर्ष अदालत को बताया गया कि हाईकोर्ट, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य विधानसभाओं से सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की सूचना मांगी गई है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें