फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है एआई किड राउल?: पुतिन से मुलाकात के बाद हुए वायरल, 17 साल की उम्र में खड़ी की अपनी कंपनी

Sat, 28 Nov 2026 06:43 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कम उम्र में तकनीक की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले केरलम के राउल जॉन अजू की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर हो रही है। रूस में राष्ट्रपति पुतिन से उनकी मुलाकात ने एक बार फिर भारतीय युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और उद्यमशीलता को सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन से राउल की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरलम के कोच्चि निवासी किशोर एआई उद्यमी और डेवलपर राउल जॉन अजू इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में हैं। देशभर में ‘एआई किड ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर 17 वर्षीय राउल ने मॉस्को में आयोजित ‘एआई जर्नी 2026’ सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
विज्ञापन


पुतिन के साथ ली गई उनकी सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान पुतिन ने राउल से पूछा कि क्या एआई पर बढ़ती निर्भरता शिक्षा प्रणाली के लिए खतरा नहीं है? इस पर  इस पर राउल ने कहा, हमें एआई पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए। जवाब से प्रभावित होकर पुतिन ने राउल के काम को 'मेक इन इंडिया' विजन से जोड़ते हुए कहा कि ऐसी पहल युवाओं को अपनी समस्याओं के समाधान खुद तैयार करने के लिए प्रेरित करती हैं।

बेटे की कंपनी में काम करते हैं पिता, वेतन दो लाख
राउल अभी 12वीं कक्षा (कॉमर्स) के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ ‘एआई रियल एम टेक्नोलॉजीज’ के संस्थापक और सीटीओ हैं। राउल के पिता का नाम अजू जोसेफ है और वे वर्तमान में अपने ही बेटे की कंपनी में 2 लाख रुपये प्रति माह पर नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


कैसे शुरू हुआ सफर?
राउल का यह शानदार सफर नौ साल की उम्र में शुरू हुआ, जब उन्होंने खुद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने 'एआई रियल एम टेक्नोलॉजीज' नाम का अपना स्टार्टअप शुरू किया, जिसमें आज 15 लोग काम करते हैं और इसने दुनिया भर में लगभग पांच लाख छात्रों को प्रशिक्षित किया है।

एआई के बारे में कैसे सीखे राउल?
इस साल फरवरी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुझे वीडियो एडिटिंग के जरिए तकनीक के बारे में पता चला। जब मेरे पिता को एडोब में नौकरी मिली, तो मुझे सभी प्रीमियम टूल्स का मुफ्त एक्सेस मिल गया, जिससे मैं एआई के बारे में सीख सका। इसके बाद, मैंने अपने स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट के लिए 'मीबॉट' नाम का एक रोबोट बनाया।

बता दें कि 'एआई जर्नी 2026' एआई की दुनिया का एक प्रमुख सम्मेलन है। इसमें भारत, चीन, रूस, सर्बिया, ब्राजील, केन्या, कजाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें