पुणे में कॉलेज पढ़ने वाली एक सत्रह वर्षीय लड़की ने अपने पिता, दादा और चाचा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि इन तीनों ने पिछले छह साल से कई मौकों पर उसके छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।