फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 17 ट्रेनें लेट

Thu, 28 Jan 2021 07:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। विजिबिलिटी और अन्य कारणों के कारण 17 ट्रेनें 28 जनवरी को देरी से चल रही हैं। इसकी जानकारी उत्तरी रेलवे (डी) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने दी है।

 

विज्ञापन

दिल्ली में  न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 40 फीसदी रहा। दिल्ली का लोधी रोड इलाका 4.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा जफरपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई थी जो इस सीजन में सबसे कम थी।

बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली एनसीआर की हवा
राजधानी की हवा बुधवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, एनसीआर में शामिल गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। आगामी तीन दिनों के भीतर हवा में सुधार होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें