फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में यौन उत्पीड़न की 169 शिकायतें, इस राज्य में सबसे ज्यादा मामले

Sun, 13 Jan 2019 05:38 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sexual harrasment
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि 2017 से निजी क्षेत्रों में कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न की कुल 169 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ये शिकायतें सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं द्वारा कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न से जुड़ी हैं। शिकायत करने के लिए बनाई गई आॅनलाइन प्रणाली ‘शी-बॉक्स’ से प्राप्त हुईं हैं। 

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2017 से ‘शी-बॉक्स’ के जरिए यौन शोषण की 169 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें महाराष्ट्र से मिली हैं, जिनकी संख्या 33 हैं। वहीं, दिल्ली से 23 शिकायतें मिली हैं।

पिछले साल 141 शिकायतें, 45 निबटाई गई

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालयों को पिछले वर्ष से यौन उत्पीड़न की 141 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 45 का निपटारा कर लिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि वित्त मंत्रालय को सर्वाधिक 21 शिकायतें मिली हैं। इसके बाद संचार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को 16 शिकायतें मिली है।

मालूम हो कि ‘मी टू’ अभियान की पृष्ठभूमि में डब्ल्यूसीडी ने कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न की शिकायत के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को सभी केन्द्रीय मंत्रालयों, विभागों तथा राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों के 653 जिलों को लिंक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें