सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने नागपुर, मुंबई, रांची, कोलकाता, दुर्गापुर, गाजियाबाद और विशाखापत्तनम के 16 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 4038 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक फर्जीवाड़े में कोलकाता के अभिजीत समूह की कंपनी कॉरपोरेट पावर लि. और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें कंपनी के प्रवर्तकों, निदेशकों, अज्ञात सरकारी नौकरों और अन्य के नाम हैं। इस समूह की अन्य कंपनियों के खिलाफ प. बंगाल में कोयला घोटाले की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने नागपुर, मुंबई, रांची, कोलकाता, दुर्गापुर, गाजियाबाद और विशाखापत्तनम के 16 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। एफआईआर में मनोज जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, राजीव कुमार, विशाल जायसवाल, मुन्ना कुमार जायसवाल, पीएन कृष्णन, राजीव गोयल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, एनएन गायकवाड, प्रेम प्रकाश शर्मा और अरुण गुप्ता के नाम शमिल हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का आरोप है कि कॉरपोरेट पावर लि. ने उसके नेतृत्व वाले 40 बैंकों के कंसोर्टियम के साथ वर्ष 2009 से 2013 के बीच 4037.87 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। आरोप है कि कंपनी ने परियोजना लागत विवरणों में हेराफेरी की और बैंक के फंड को भी डायवर्ट किया था। यही नहीं, कर्ज ली गई रकम को कंपनी से जुड़ी तमाम मुखौटा कंपनियों में हस्तांतरित किया गया।