फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना में लू के कारण 16 लोगों की मौत, राजस्व मंत्री ने दिया यह आदेश

Sat, 23 May 2026 05:49 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में भीषण लू के चलते 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों को राहत व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन
तेलंगाना में लू के कारण 16 लोगों की मौत (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में लू के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को दी। रेड्डी ने लू के कारण उत्पन्न स्थिति पर अधिकारियों के साथ बैठक की और बताया कि राज्य के सात जिलों में 16 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन



 

उन्होंने जिला कलेक्टरों की ओर से मिले रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि जयशंकर भूपालपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई। इसके बाद वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी। 

विज्ञापन

 

 यह भी पढ़ें-  India-Canada: व्यापार से टेक्नोलॉजी तक, भारत-कनाडा रिश्तों को नई दिशा देने कनाडा जाएंगे पीयूष गोयल

लू से बचने के लिए दिया यह आदेश
राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को उन गांवों की पहचान करने का निर्देश दिया जहां अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उन गांवों को मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गर्मी के बारे में चेतावनी भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि पीने का पानी, छाछ, ओआरएस के पैकेट बस स्टेशनों, बाजारों, प्रमुख सड़कों और उन स्थानों पर उपलब्ध कराए जाने चाहिए जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं।

 

धूप में ना निकलने का आग्रह किया

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण होने वाली जानमाल की हानि को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। मंत्री ने आग्रह किया कि वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और अस्वस्थ लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने जिला कलेक्टरों को लू की स्थिति पर विशेष रूप से नजर रखने का निर्देश दिया और मंडल से लेकर गांव स्तर तक के सरकारी कर्मचारियों को गर्मी से राहत के उपायों के तहत जमीनी स्तर पर मौजूद रहने को कहा।

 

 यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: विजय सरकार का बड़ा फैसला, कई अहम विभागों के 100 से अधिक शॉर्ट-टर्म टेंडर रद्द; जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि प्रशासन को मानव जीवन के साथ-साथ गांवों में जानवरों और पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए। मौसम विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए रेड्डी ने कहा कि करीमनगर, पेडपल्ली, भूपालपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों में 26 मई तक भीषण गर्मी रहेगी। उन्होंने जिला कलेक्टरों से जनता को राहत प्रदान करने के लिए उपाय करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें