फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी, मीनाक्षी नटराजन मामले में एनएसयूआई का भोपाल में प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2026 05:50 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 16 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 16 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर एनएसयूआई प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी जी7 में लेंगे भाग
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, वे जी7 नेताओं और आमंत्रित भागीदार देशों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। शिखर सम्मेलन के सत्रों में नए साझेदारियों का निर्माण और अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण; सभी के लिए संतुलित, साझा और सतत आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सुरक्षित, तीव्र और कुशल कार्यान्वयन सुनिश्चित करना विषय शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

 

एनएसयूआई का प्रदर्शन
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के मामले में एनएसयूआई मंगलवार को भोपाल में विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव में उसकी अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन नियमों और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत निरस्त किया गया। पार्टी इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला बता रही है। नामांकन निरस्त होने के बाद से कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। चुनाव आयोग के समक्ष धरना, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी और दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने की घोषणा जैसे कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राहुल गांधी से संबंधित मामले पर सुनवाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संबंधित एक मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी। यह पूरा मामला सितंबर 2024 में राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान का है। जहां, उन्होंने कथित रुप से सिखों की पगड़ी और धार्मिक स्वतंत्रता पर टिप्पणी की।

विज्ञापन

विकसित भारत युवा संसद का उद्घाटन
नई दिल्ली में हो रहे विकसित भारत युवा संसद 2026 का आज दूसरा दिन है। ये आयोजन 17 जून तक चलेगा। इसका आयोजन खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय कर रहा है। इसमें मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत युवा संसद का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें