फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की शुरुआत, सीएम हिमंत सरमा से जुड़े मामले पर सुनवाई

Mon, 16 Feb 2026 06:02 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है सोमवार 16 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 16 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। सोमवार को एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी। वहीं, असम के मुख्यमंत्री  हिमंत सरमा से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 

एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह सम्मेलन 16  फरवरी से 20 तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दुनिया के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष 16 से 20 फरवरी तक वाले सम्मेलन में शिरकत करेंगे।  इसका मकसद जिम्मेदार एआई शासन, नवाचार तंत्र, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, जलवायु-जागरूक प्रौद्योगिकी और उभरती प्रौद्योगिकियों तक समान पहुंच पर संवाद को बढ़ावा देना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सीएम हिमंत सरमा से जुड़े मामले पर सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट मेंं सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एक मामले में सुनवाई होगी। यह याचिका भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता एनी राजा ने दायर की थी। इसमें एक वायरल वीडियो का जिक्र है। वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री को एक समुदाय की ओर राइफल से निशाना लगाते और गोली चलाते दिखाया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

रिलायन्स इंडस्ट्रीज की जुड़े मामले पर सुनवाई 

बाराबंकी में फैक्टरी का कचरा सड़क पर डालने के आरोपों को लेकर रिलायन्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ चल रहे मुकदमे में सोमवार को बाराबांकी कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका दाखिल करने वाले शहर के निवासी मनीष मेहरोत्रा के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने आरोप लगाया कि रिलायंस व उनके मालिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

राजपाल के चेक बाउंस मामले में सुनवाई
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि हमने आपको दो दर्जन से अधिक मौके दिए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

मोहन भागवत का गोरखपुर दौरा 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिन के गोरखपुर के दौरे पर हैं। सोमवार सुबह भागवत संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।(संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कांग्रेस का देहरादून में राजभवन घेराव 
बागेश्वर में सोमवार को कांग्रेस का देहरादून में राजभवन घेराव का कार्यक्रम है। इसमें जिले के 80 से 100 पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में शमिल होगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)  
विज्ञापन

विश्व कप मैच में तीन मैच

टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच सुबह 11 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा।  दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से कैंडी में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें