फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Update: आंध्र प्रदेश में पलटी स्कूल बस; मणिपुर का दौरा करेगा CPI-CPI(M) का प्रतिनिधिमंडल; पढ़ें अहम खबरें

Wed, 05 Jul 2023 11:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश के पलांडु जिले में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुई है। वहीं, सीपीआई और सीपीआईएम के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करेगा। पढ़ें देश भर की अहम खबरें...
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पलांडु में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। यहां के पामिडिमारू गांव में छात्रों को स्कूल लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी और पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 छात्र घायल हो गए। सूचना मिलेने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल पुरानी बसों का इस्तेमाल कर रहा हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन बसों में तय सीमा से अधिक छात्रों को बैठाया जा रहा है। 
 

 वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सैमुअल ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

सीपीआई (एम) और सीपीआई का प्रतिनिधिमंडल करेगा कल करेगा मणिपुर का दौरा
मणिपुर में जारी हिंसा कम नहीं हो रही है। इस बीच सामने आया है कि सीपीआई (एम) और सीपीआई के पांच सांसदों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल छह से आठ जुलाई तक मणिपुर का दौरा करेगा। ये प्रतिनिधिमंडल चुराचांदपुर और इंफाल घाटी दोनों में सभी जातीय समुदायों के लोगों से मिल कर जमीनी स्तर पर स्थिति का अध्ययन करेगा। साथ ही यह प्रतिनिधिमंडल सात जुलाई को राज्यपाल से मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में विकासरंजन भट्टाचार्य और जॉन ब्रिटास (राज्यसभा सदस्य, सीपीआई (एम); बिनॉय विश्वम, संदोश कुमार पी (राज्यसभा सदस्य, सीपीआई) और के. सुब्बारायण (लोकसभा सदस्य, सीपीआई) शामिल होंगे।
 

ईडी ने मारा छापा
मुंबई में बीएमसी के कोविड सेंटर घोटाले केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। अब सामने आया है कि मुंबई में कुछ बिल्डरों के घरों और कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर ईडी द्वारा तलाशी अभियान जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस बारे में जानकारी है। 

अधिकारी ने इस कार्रवाई के बारे में बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बीएमसी के कोविड सेंटर के संबंध में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ जगहों पर छापे मारे। छापेमारी इन केंद्रों से जुड़े ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के कार्यालयों और आवासों पर की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि उपनगरीय विले पार्ले में एक रियल एस्टेट डेवलपर के कार्यालय और अन्य संपत्तियों पर भी छापा मारा गया।

यह है मामला
गौरतलब है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 43 करोड़ के ऑक्सीजन पाइपलाइन घोटाले का पर्दाफाश हुआ। यह घोटाला हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रामा सेंटर जोगेश्वरी व कूपर हास्पिटल में हुआ है। भाजपा पार्षद व बीएमसी में पार्टी दल के नेता विनोद मिश्र ने आरोप लगाया था कि सत्ताधारी दल की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ है। 

ऑक्सीजन पाइपलाइन का घोटाला पर तब चर्चा शुरू हुई थी जब मई में कोरोना संकट के बीच ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी के कारण 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। इसकी जांच के लिए बीएमसी ने एक कमेटी गठित की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

केरल के सीएम ने लिखा ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक ओणम त्योहार के दौरान खाड़ी देशों से केरल के लिए चार्टर्ड उड़ानों का संचालन किया जाए।

पुलिस ने बरामद किया नकदी से भरा बैग 
पुलिस ने टैक्सी में खोया 42 लाख रुपये नकदी वाला एक बैग बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने बैग को उसके मालिक तक पहुंचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, 42 लाख रुपये नकदी से भरा बैग शहर के एक व्यापारी दक्षिण मुंबई से उपनगरीय घाटकोपर की यात्रा के दौरान टैक्सी में भूल गया था। व्यापारी का नाम अल्पेश लापसिया है। उन्होंने ने बैग टैक्सी में भूल जाने के बाद पुलिस से इसकी शिकायत की थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने टैक्सी चालक का पता लगाया और दो दिनों के भीतर बैग की बरामदगी कर ली। पंतनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि लापसिया ने पुलिस को बताया कि वह 42 लाख रुपये से भरा अपना बैग एक टैक्सी में भूल गया था, जिसमें वह सोमवार देर रात गुलालवाड़ी से घाटकोपर जा रहा था। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को स्कैन करने के बाद  पुलिस ने टैक्सी का पता लगाया और ताड़देव निवासी चालक के घर पहुंची और पूरी रकम वाला बैग बरामद कर लिया। 

चूंकि व्यवसायी ने टैक्सी चालक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि नकदी से भरा बैग व्यवसायी को सौंप दिया गया।

अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के साहिबगंज इलाके में अवैध खनन के मामले में कृष्ण कुमार साहा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ईडी ने अवैध खदान ढहने का मामला भी उठाया है जिसमें हाल ही में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस खदान का प्रबंधन कथित तौर पर कृष्ण साहा द्वारा किया जाता था।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए शुरू की योजना
गृह मंत्रालय ने आज राज्यों में अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत एक योजना शुरू की है। इसमें योजना में 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल खर्च में से 500 करोड़ रुपये की राशि राज्यों को उनके कानूनी और बुनियादी ढांचे-आधारित सुधारों के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिए रखी गई है। इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और अग्निशमन सेवा प्रमुख को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें