पश्चिम बंगाल में यात्रियों से भरी एक बस आज सुबह नहर में जा गिरी। मामला हुगली जिले के हरिपाल का है। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एसपी सुकेश जैन ने बताया कि कोलकाता की बस सुबह करीब 9 बजे हुगली जा रही थी कि तबी गजमौर के पास दकातिया खाल नहर में गिर गई।
बस के नहर में गिरने की खबर मिलते ही बचाव अभियान में स्थानीय लोग जुट गए। बचाव दल में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी जुटे हैं। घायलों को पास के हरिपल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।