फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: स्लोवाकिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नोएडा हवाई अड्डे से शुरू होगी उड़ान

Mon, 15 Jun 2026 06:10 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 15 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 15 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आद स्लोवाकिया दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही नोएडा हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होगी। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का स्लोवाकिया दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। इस दौरान वह स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा करेंगे। 1993 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और रॉबर्ट फिको के बीच वार्ता होगी और सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सोमवार से नोएडा हवाई अड्डे से उड़ान शुरू
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सोमवार से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की है। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइन्स और कार्गो परिचालन के लिए एक नया द्वार खुल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हवाई अड्डे का उद्घाटन और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरोड्रम सुरक्षा कार्यक्रम से मंजूरी की प्राप्ति मिलने के बाद सेवाओं की शुरुआत होगी। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइन अपनी पहली उड़ान संचालित करेगी। यह उड़ान यात्री सेवाओं की शुरुआत को दर्शाती है। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी उड़ानों का परिचालन करेगी।
विज्ञापन

कैंची धाम का स्थापना दिवस

सोमवार को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।  इस बार भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।  पिछले 6 से 7 वर्षों की बात करें तो यहां 75000 से एक लाख तक भक्त पहुंचते थे लेकिन पिछले दो- तीन वर्षों में यह संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें