फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के 15 अधिकारियों को भी मिलेगा गृह मंत्रालय का सम्मानित पदक

Fri, 23 Aug 2019 07:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो के 15 अधिकारियों को 'जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक 2019' के लिए चुना गया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों में भोपाल के डीएसपी भारतेंद्र शर्मा, नई दिल्ली के डीएसपी पेड्डीराजू बांदी, कोलकाता के डीएसपी चितरंजन दास, नई दिल्ली के डीएसपी पुस्पल पौल, नई दिल्ली के डीएसपी आलोक कुमार सिंह, नई दिल्ली के डीएसपी गुलशन मोहन राठी और बेंगलुरू के डीएसपी ब्रजेश कुमार शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि अन्य नामों में चंडीगढ़ से इंस्पेक्टर सुभाष चंदर, मुंबई से इंस्पेक्टर गणेश लिंगैया, भोपाल से इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली से इंस्पेक्टर मनोज कुमार, भोपाल से इंस्पेक्टर संजय सोलंकी, नई दिल्ली से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बेंगलुरू से इंस्पेक्टर पी सुब्रमण्यम और हैदराबाद से इंस्पेक्टर वी विवेकानंद स्वामी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीआई सहित देशभर से कुल 96 पुलिस अधिकारियों को इस पदक के लिए चयनित किया गया है।

अपराध की जांच में पेशेवर रुख अपनाने वाले तथा जांच के दौरान उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले जांच अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 2018 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें