फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: देश आज मना रहा है 80वां आजादी पर्व, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उतरेगी शुभमन की टीम इंडिया

Sat, 15 Aug 2026 06:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 15 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 15 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया है।  आज देश 80वां आजादी पर्व मना रहा है। वहीं,  श्रीलंका के खिलाफ भारत का मैच है। 

विज्ञापन

देश मना रहा आजादी का पर्व

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होगा। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता करेंगी। यह ध्वजारोहण 21 तोपों की सलामी के साथ होगा। इसके बाद प्रधानमंत्रीलाल किले से देश को संबोधित करेंगे। 

 

लाल किले की प्राचीर से पहली बार गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’ 
लाल किले की प्राचीर से पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के लाल किले के प्रांगण में पहुंचने पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। इसके बाद वे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को पारंपरिक रूप से संबोधित करेंगे। फूलों की सजावट में भी वंदे मातरम की झलक दिखाई देगी। भारतीय वायु सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर एक बैनर लेकर उड़ान भरेगा और लाल किले पर मौजूद लोगों पर पुष्पवर्षा करेगा।

सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो
15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने संचालन का समय बदला है। 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी । सभी आमंत्रितों के लिए मेट्रो सेवा निशुल्क होगी। ई-निमंत्रण के साथ मेट्रो क्यूआर कोड भी भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

भारत श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज
क्रिकेट में आज से भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरे टेस्ट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। गॉल टेस्ट की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें