फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: थाने पर हमला करने और आग लगाने के मामले में 15 गिरफ्तार, 30 पर FIR; तीन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई

Sun, 06 Aug 2023 09:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

Odisha: कंधमाल जिले में भीड़ द्वारा फिरिंगिया पुलिस थाने में आग लगाने के एक दिन बाद पुलिस ने रविवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, गांजे की तस्करी में कथित रूप से शामिल तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
फिरंगिया पुलिस थाने में लगी आग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कंधमाल जिले में भीड़ द्वारा फिरिंगिया पुलिस थाने में आग लगाने के एक दिन बाद पुलिस ने रविवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, गांजे की तस्करी में कथित रूप से शामिल तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

गांजे की तस्करी में पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों के एक समूह ने शनिवार को पुलिस थाने में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। डीएसपी रैंक के एक अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
 

फिरिंगिया में डेरा डाले कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभेंदु कुमार पात्रा ने कहा कि 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 15 को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) तपन कुमार नाहाका का तबादला कर दिया गया है और उन्हें जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है, जबकि दो आरोपी होमगार्डों को सेवा से हटा दिया गया है।
 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि तीनों पुलिसकर्मी पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थ बेचते थे। पात्रा ने कहा कि पुलिस एक वायरल वीडियो की जांच कर रही है, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी गांजे के व्यापार में शामिल थे।
 
विज्ञापन

आईजी दक्षिणी रंगा सत्यब्रत भोई ने बताया कि फिरिंगिया थाने पर हमले के पीछे पुलिस को गांजा माफिया का हाथ होने का शक है। फिरिंगिया में सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शनिवार शाम से बंद हैं क्योंकि मालिकों को हमले का खौफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें