फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और ब्रिटेन ने दक्षिण एशिया में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर की चर्चा

Mon, 25 Jan 2021 06:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत और ब्रिटेन के बीच हुई बैठक को लेकर अहम जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के बीच जो 21 और 22 जनवरी को बैठक हुई थी उसमें भारत ने हर तरह की आतंकवादी गतिविधियों का विरोध किया है। वहीं इस बैठक में दोनों देशों ने दक्षिण एशिया में चल रहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई करने के लिए एक दूसरे को भरोसा दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा दोनों देशों ने कट्टरपंथ, हिंसक अतिवाद, आतंकवाद के लिए वित्तपोषण को रोकने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें