फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : एक दिन में 14888 नए मरीज, 295 संक्रमितों की मौत

Thu, 27 Aug 2020 05:40 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस टेस्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमितों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई। एक दिन में 14,888 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित 295 लोगों की मौत हो गई। सूबे में अब तक संक्रमितों की संख्या 7,18,711 हो गई है जबकि 23,089 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 7,637 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। इससे अब तक कोरोना महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 5,22,427 हो गई है। वहीं, रिकवरी दर 72.69 फीसदी और मृत्युदर 3.21 फीसदी है। प्रदेश में 12,68,924 लोग होम क्वारंटीन और 33,644 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1,72,873 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को 295 मृतकों में से 211 लोगों ने बीते 48 घंटे में दम तोड़ा है जबकि 58 लोगों की मौत एक सप्ताह में हुई है।

मुंबई में 1854 नए केस, 28 की मौत
मुंबई में बुधवार को फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अचानक बढ़ गया। एक दिन में 1854 नए संक्रमित सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल 1,39,537 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 1,12,743 लोग स्वस्थ हुए हैं। मुंबई में कोरोना से कुल 7505 लोग दम तोड़ चुके हैं और 18,979 एक्टिव मरीज हैं। वहीं ठाणे में 20,022 और पुणे में 44,003 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें