फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA: देशभर के 1466 पुलिस कर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

Fri, 31 Oct 2025 11:01 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है। यह पदक हर साल 31 अक्तूबर को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है। इनमें पहलगाम घटना में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के 40 कर्मी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इन पदकों से विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संगठनों के कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरदार पटेल जयंती: दिल्ली की मूर्ति से लेकर केरल के संग्रहालय तक, सड़कों-इमारतों में 'लौह पुरुष' की विरासत

चार श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाएंगे पदक 

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सम्मान पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और मनोबल बढ़ाने में योगदान के लिए दिया जाता है। यह पदक चार श्रेणियों विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे।

ऑपरेशन महादेव के 19 अधिकारी भी शामिल

महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) वी.के. बिरदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (श्रीनगर) जी.वी. संदीप चक्रवर्ती जम्मू-कश्मीर के उन 19 अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें ऑपरेशन महादेव के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। इस अभियान में पहलगाम हमले के पीछे के आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

सरदार पटेल की जयंती पर होती है घोषणा

यह पदक 1 फरवरी 2024 को शुरू किया गया था और हर साल 31 अक्तूबर को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घोषित किया जाता है।

पूरी सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध 

यह सम्मान पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया इकाइयों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विशेष शाखाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और देशभर के फॉरेंसिक विज्ञान विभागों के अधिकारियों को दिया जाता है। इस वर्ष के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की पूरी सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित पुलिस कर्मियों को दी बधाई 
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फोरेंसिक विज्ञान में अनुकरणीय मानक स्थापित करते हुए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कर्मियों ने हमारे राष्ट्र को और अधिक दृढ़ और सुरक्षित बनाने में योगदान दिया है। साहस, प्रतिबद्धता और समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से 2024 में स्थापित यह पुरस्कार और अधिक लोगों को राष्ट्र सेवा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें