फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 14 करोड़ पैन कार्ड आधार से हुए लिंक : यूआईडीएआई 

Mon, 18 Dec 2017 02:03 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
aadhar
विज्ञापन
देश में अब तक लगभग 30 करोड़ पैन कार्ड में से करीब 14 करोड़ पैन, आधार नंबर से लिंक किए जा चुके हैं। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडेय ने यह जानकारी दी है। वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि बैंक खातों को विशेष पहचान पत्र से जोड़ने की स्थिति बेहतर है। अनुमानित 100 करोड़ से अधिक अकाउंट में से करीब 70 फीसदी बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट ने नए बैंक खातों और मोबाइल फोन कनेक्शन सहित सभी सेवाओं को आधार से जोड़ने के लिए समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया था। हालांकि इस महीने की शुरुआत में पैन को भी आधार से लिंक कराने की समय सीमा तीन महीने बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दी गई थी। पहले यह सीमा 31 दिसंबर 2017 थी। 

पढ़ें- सब्सिडी चाहिए तो आधार कार्ड बनवाइए

यह पूछे जाने पर कि कितने पैन नंबर आधार से लिंक कराए जा चुके हैं, पांडेय ने बताया कि अब तक लगभग 30 करोड़ परमानेंट अकाउंट नंबरों में से करीब 14 करोड़ पैन, आधार से लिंक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम आधार लिंकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने पर काम करना जारी रखेंगे। हमने सभी बैंकों ने कहा है कि वे अपनी शाखाओं पर आधार फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैनर उपलब्ध कराएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें