फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और बंगाल के दौरे पर, बिहार में नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण

Sat, 14 Mar 2026 06:18 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 14 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 14 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की दशमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे का दूसरा दिन है। वे आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी रहेंगे। बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण भी आज ही है। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का असम और पश्चिम बंगाल दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। वे शनिवार को सिलचर में सिलचर-शिलांग-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना करीब 22 हजार करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इसके अलावा 150 मेगावाट की कॉपिली हाइड्रो पावर परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और विकास को गति मिलेगी।
इसके बाद वे पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत लगभग 16,990 करोड़ रुपये है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बिहार के नए राज्यपाल शपथ लेंगे
बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन शपथ लेंगे। यह समारोह पटना में सुबह 11 बजे से लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे।

केंद्रीय मंत्री समृद्ध ग्राम का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना जिले के उमरी गांव में समृद्ध ग्राम का उद्घाटन करेंगे। यह गांव दूरसंचार विभाग की प्रायोगिक परियोजना के अंतर्गत फिजीटल सेवा वितरण का मॉडल बनेगा। यह पहल भारतनेट की उस क्षमता को दर्शाती है, जिसके जरिए गांव-स्तर पर नागरिकों को एकीकृत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

जीसीडब्ल्यूएएस 2026 का आखिरी दिन 
कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी पर वैश्विक सम्मेलन (जीसीडब्ल्यूएएस–2026) का आज आखिरी दिन है। कृषि में महिलाओं की भूमिका को मान्यता देने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

राजस्थान दिवस की शुरुआत
इस साल भी 'राजस्थान दिवस' चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाएगा। इसके कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार  से होगी। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मुख्य समारोह 19 मार्च को जालोर में होगा। समारोह की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इस दौरान जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि सभी जिलों में जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस आज
हर साल 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। नवंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के 40वें आम सम्मेलन के दौरान इस दिवस को आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था। इसका उद्देश्य वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने और वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देने में गणित की भूमिका के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें