फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की याचिका में मिलीं 14 खामियां: खरगे के आईडी कार्ड की कॉपी थी धुंधली, कोर्ट फीस में 220 रुपये कम

Mon, 12 Oct 2026 10:43 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी की याचिका की जांच में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 खामियां बताई हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे के पहचान पत्र की साफ प्रति, नौ याचिकाकर्ताओं के वकालतनामे और अतिरिक्त कोर्ट फीस शामिल हैं। अब सुनवाई के लिए याचिका कब सूचीबद्ध होगी? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
याचिका में मिलीं 14 खामियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और 10 अन्य इंडिया गठबंधन के नेताओं की याचिका की जांच के दौरान रजिस्ट्री ने 14 खामियां बताई हैं। 12 अक्तूबर 2026 को दर्ज की गई इन आपत्तियों में दस्तावेजों की कमी, विपक्षी पक्षों की गलत जानकारी, वकालतनामे और कोर्ट फीस से जुड़ी खामियां शामिल हैं। इन खामियां को दूर करने के बाद ही मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकेगा।

विज्ञापन


विपक्षी पक्षों के नाम और जानकारी में गड़बड़ी
रजिस्ट्री ने याचिका के पेज नंबर नौ पर विपक्षी पक्षों की जानकारी सही करने को कहा है। लिस्टिंग प्रोफार्मा में भी विपक्षी पक्ष का नाम ठीक करने और याचिका में की गई मांग वाले हिस्से में प्रतिवादी का नंबर सुधारने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, रिट याचिका में निजी व्यक्तियों को प्रतिवादी बनाने का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है।

याचिका में बताईं 14 खामियां

क्रम संख्या

कोर्ट की आपत्ति

1

लिस्टिंग फॉर्म में प्रतिवादी का नाम सही करें

2

पेज नंबर 9 पर प्रतिवादियों की जानकारी गलत

3

निजी पक्षों को प्रतिवादी बनाने का कारण बताएं

4

समानता से जुड़ा पैराग्राफ नहीं मिला

5

याचिका में प्रतिवादी का नंबर सही करें

6

24 जून 2025 के फैसले की प्रति संलग्न करें

7

दस्तावेज P2 की तारीख में अंतर

8

पेज 57 और 64

9

दस्तावेज P5 का केस नंबर मेल नहीं खा रहा

10

दस्तावेज P6 की पेन ड्राइव संलग्न करें

11

याचिकाकर्ता नंबर 3 से 11 तक के वकालतनामे गायब

12

याचिकाकर्ता नंबर 2 के पहचान पत्र की साफ प्रति दें

13

220 रुपये की अतिरिक्त कोर्ट फीस

14

पेज धुंधले हैं या उनमें दूसरी गड़बड़ियां हैं



जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां मांगीं
रजिस्ट्री ने याचिका में पहले दाखिल की गई समान या संबंधित याचिका के बारे में जरूरी जानकारी वाला पैराग्राफ नहीं मिलने पर भी आपत्ति जताई है। 24 जून 2025 के फैसले की प्रति संलग्न करने और दस्तावेज पी-2 की तारीख तथा पी-5 के केस नंबर में गड़बड़ी सुधारने को कहा गया है। पी-6 से संबंधित पेन ड्राइव जमा करने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन


खरगे के पहचान पत्र की प्रति धुंधली
रजिस्ट्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पहचान पत्र की साफ प्रति मांगी है। इसके अलावा, याचिकाकर्ता नंबर तीन से 11 तक के वकालतनामे जमा नहीं होने की बात कही गई है। वकालतनामा वह दस्तावेज होता है, जिसके जरिए कोई पक्ष अपने वकील को अदालत में पैरवी करने का अधिकार देता है।



220 रुपये की कोर्ट फीस भी कम
याचिका में 220 रुपये की अतिरिक्त कोर्ट फीस जमा करने को कहा गया है। पेज 57 और 64 की रंगीन प्रतियां भी मांगी गई हैं। साथ ही, धुंधले अक्षरों, छोटे फॉन्ट, गायब पन्नों और पेज नंबरों में गड़बड़ी की जांच कर जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका
यह याचिका अकेले राहुल गांधी की नहीं, बल्कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के 11 नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ईटी मोहम्मद बशीर शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रसन्ना एस. मामले में पैरवी कर रहे हैं। याचिका में भारतीय निर्वाचन आयोग और उसके तीन अधिकारियों- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को प्रतिवादी बनाया गया है।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
सूत्रों के अनुसार, याचिका में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं। याचिका की पूरी प्रति सार्वजनिक नहीं होने के कारण इसमें शामिल सभी दावों और मांगों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। राहुल गांधी पहले भी चुनाव आयोग पर कथित वोट चोरी और पक्षपात के आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें