फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सड़क हादसे में एक ही गांव के 14 लोगों की मौत

Sat, 05 Nov 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के राजकोट में एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग एक ही गांव के थे। सभी पावागढ़ से दिवाली मनाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब माल से लदे एक ट्रक की मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के लिए ट्रक चालक को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जो कि हादसे के बाद से फरार है।
विज्ञापन


कोट पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक को ढूढ़ना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय ने बताया कि हादसा 4 नवंबर को रात 11 बजकर 45 मिनट पर ढोलका-कोट रोड पर वालठेरा पटिया इलाके में हुआ। माल लादकर आ रहा ट्रक गलत साइड पर आ गया और सामने से मिनी ट्रक को टक्कर दे मारी।

पुलिस के मुताबिक सोखदा गांव के कुछ युवाओं ने एक मिनी ट्रक किराए पर लिया था। वे पावागढ़ मंदिर और अपने घर की तरफ यात्रा पर शुक्रवार शाम को निकले थे। मिनी ट्रक में कुल 17 लोग सफर कर रहे थे, जिनमें 14 की मौत हो गई। बाकी बचे लोगों को ट्रक पलटने से गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें