फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: नौकरी के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाए गए 13 लोग चेन्नई पहुंचे, मंत्री ने किया स्वागत

Wed, 05 Oct 2022 04:26 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, चेन्नई

सार

राज्य मंत्री केएस मस्तान ने कहा कि सीएम एमके स्टालिन ने लोगों को बचाने के प्रयास किए थे। लगभग 50 तमिल अभी भी म्यांमार में हैं और सरकार उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास करेगी।
विज्ञापन
म्यांमार में बंधक बनाए गए 13 लोग चेन्नई पहुंचे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में अवैध रूप से बंधक बनाए गए 13 भारतीय लोग बुधवार को चेन्नई पहुंचे। लोगों को थाइलेंड में नौकरी के बहाने ठगा गया। राज्य मंत्री केएस मस्तान ने कहा कि एजेंटों के माध्यम से लोगों को राज्य के विभिन्न हिस्सों से म्यांमार लाया गया था। सीएम एमके स्टालिन ने उन्हें बचाने के प्रयास किए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 50 तमिल अभी भी म्यांमार में हैं और सरकार उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास करेगी।

विज्ञापन


कोयंबटूर के एक पीड़ित ने कहा कि हमने दुबई में नौकरी के लिए आवेदन किया था। दुबई के एजेंट ने कहा कि नौकरी थाईलैंड में है लेकिन जब हम थाईलैंड पहुंचे तो नौकरी नहीं मिली। इसके बाद वे हमें लगभग 450 किमी दूर एक कार में किसी स्थान पर ले गए। वहां से चीनी लोगों के एक समूह ने हमें अवैध रूप से एक नदी पार करा दी। 

इसके बाद उन्होंने हमारी कंपनी के फोन लिए और बाद में हमें पता चला कि हम म्यांमार में हैं। हमारे पास वीजा नहीं था और अवैध रूप से वहां थे। हमें वीआईपी के साथ फर्जी आईडी से चैट करनी थी। साथ ही बताया कि स्थानीय सेना ने हमें बचाया। हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दिन में 15-16 घंटे काम किया। एजेंटों के जरिए वहां काफी लोग आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें