फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का घमासान: विधायकों का भाजपा छोड़ने का सिलसिला तेज, शरद पवार ने कसा पार्टी पर तंज

Thu, 13 Jan 2022 04:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव से पहले विधायकों के भाजपा छोड़ने के सिलसिले पर शरद पवार ने कहा कि मुझे पता चला है कि भाजपा के चार विधायक आज ही पार्टी छोड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव से ऐन पहले भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। इसे लेकर अब विरोधी भाजपा पर तंज कस रहे हैं।  यूपी चुनाव में ताल ठोक रही एनसीपी ने भी भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन


पवार बोले, आज चार विधायक छोड़ रहे भाजपा
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब भाजपा का कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ता। उदाहरण के लिए यूपी को ही लीजिए, 13 विधायक दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ रहे हैं। मुझे पता चला है कि भाजपा के चार विधायक आज ही पार्टी छोड़ रहे हैं।  

नवाब मलिक बोले, गठबंधन का करेंगे समर्थन
वहीं, एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एक सीट का एलान हो चुका है और दूसरी सीटों के लिए बातचीत जारी है। हम यूपी में बनने वाले गठबंधन का समर्थन करेंगे।  
विज्ञापन


इससे पहले 11 जनवरी को पवार ने मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर भी अहम बयान दिया था। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हम भी राज्य में बदलाव को देखना चाहेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कराने की कोशिश हो रही है। राज्य के लोग इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें