नमस्कार! आज है शनिवार, 13 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 13 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। वहीं, भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू हो रही एक दिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
पीएम मोदी का फ्रांस दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा छह दिन का है। वह 13-14 जून और 16-18 जून (एवियन और पेरिस) को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इसके साथ ही 14-16 जून 2026 को स्लोवाकिया की भी यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को नीस में राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, जिन्हें इस वर्ष की शुरुआत में एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था।
सपा अध्यक्ष का आगरा दौरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 और 14 जून को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और विजन इंडिया की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।