फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG W vs SL W: इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, डैनी व्याट-हॉज और फ्रेया केम्प ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां

Sat, 13 Jun 2026 03:23 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड की महिला टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 87 रनों से जीत लिया। शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड ने 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड ने जीत के साथ शुरुआत की है। शुक्रवार को बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज की शतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाए। यह किसी भी टीम का महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने ही 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 213/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की महिला टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इसी के साथ इंग्लैंड की महिला टीम ने विश्व कप का पहला मुकाबला 87 रनों से जीत लिया। 
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबले में ही खुल गई श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम की कलई
220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम पर इंग्लिश गेंदबाजी आक्रमण ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। महज चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। इनमें नीलक्षिका सिल्वा (39), हर्षिता समरविक्रमा (29), कविशा दिलहारी (19) और हंसिमा करुणारत्ने शामिल रहीं। उनके अलावा विष्मी गुणारत्न छह, चामरी अट्टापट्टू चार, इमेशा दुलानी सात और मालकी मदारा ने पांच रन बनाए। वहीं, कौशिनी और सुगंधिका खाता भी नहीं खोल सकीं जबकि मिताली अयोध्या एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

फ्रेया केम्प ने बनाया रिकॉर्ड
इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए पहली बार महिला टी20 विश्व कप में डेब्यू कर रहीं फ्रेया केम्प ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में महज 22 रन दिए और चार विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बन गईं। इससे पहले हॉली कोल्विन और डैनी व्याट-हॉज ने चार-चार विकेट झटके थे।
 

डैनी और एमी के बीच दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
इससे पहले इंग्लैंड को एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की विशाल साझेदारी हुई। मालकी मदारा ने इस साझेदारी को 14वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने चामरी अट्टापट्टू के हाथों जोन्स को कैच कराया। वह 38 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं। दिलचस्प बात यह है कि डैनी और जोन्स के बीच हुई यह साझेदारी इंग्लैंड की ओर से महिला टी20 विश्व कप के इकिहास की दूसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2020 में हीथर नाइट और नैट शीवर-ब्रंट के बीच 169 रनों की नाबाद साझेदारी हुई थी। वहीं, महिला टी20 विश्व कप में पहले विकेट के लिए हुई यह तीसरी बड़ी साझेदारी भी है।
विज्ञापन

डैनी व्याट-हॉज का बल्ला गरजा
इसके बाद डैनी व्याट-हॉज को कप्तान नैट शीवर-ब्रंट का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 84 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान दाएं हाथ की बल्लेबाज डैनी ने शानदार शतक जड़ा। वह महिला टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाली सातवीं बल्लेबाज बन गईं। इस मैच में वह 62 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहीं जबकि कप्तान ब्रंट 46 रन बनाकर नाबाद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें