फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम सुनवाई

Mon, 13 Jul 2026 06:00 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 13 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 13 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी  है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा
विदेश मंंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे 14-15 जुलाई को ब्रुसेल्स में तीसरी भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की बैठक में शामिल होंगे। यूरोपीय संघ और बेल्जियम में समकक्षों से बातचीत करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 3,600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एक्सप्रेसवे पर चार बड़े और 25 छोटे पुल बनाए गए हैं। इसमें चार फ्लाईओवर, पैदल यात्रियों के लिए 11 अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास शामिल हैं। इस पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। इससे लखनऊ से कानपुर का सफर 30 से 35 मिनट में पूरा होगा। यात्रियों के समय में 60 फीसदी तक की बचत होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने की आखिरी दिन
मध्य प्रदेश की दतिया, गुजरात की मंजलपुर और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी दिन सोमवार को है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। जांच के अनुसार, CCTV फुटेज में 27 अप्रैल से 5 जून के बीच करीब 70 संदिग्ध घटनाएं मिलीं, जिनमें कुछ कर्मचारी कपड़ों, जेबों और जूतों में नकदी छिपाते दिखाई दिए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

वीव द फ्यूचर 4.0 अपसाइक्लिंग एडिशन’ का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय वस्त्र मंत्री
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को नई दिल्ली के दिल्ली हाट में ‘वीव द फ्यूचर 4.0 अपसाइक्लिंग एडिशन’ का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय की ओर से 12 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित इस पहल का उद्देश्य वस्त्र और हथकरघा क्षेत्र में चक्रीय अर्थव्यवस्था, सतत उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कारीगर, बुनकर, डिजाइनर, उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थान और सिविल सोसाइटी संगठन भाग लेंगे। 
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार की ओर से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी
उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हर्रावाला से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए सोमवार को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इसेसे 720 श्रद्धालु यात्रा करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें