फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ईरान पर US ने फिर की बमबारी; बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत; मैदानी इलाकों में कमजोर हुआ मानसून

Mon, 13 Jul 2026 05:50 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज सोमवार, 13 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर सैन्य हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले नागरिक जहाजों और वाणिज्यिक नौवहन को निशाना बनाने की ईरानी क्षमता को कमजोर करना है। उधर, अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। बैंक घोटाले के आरोप में बर्खास्त रह चुके सुभाष श्रीवास्तव को बिना पर्याप्त जांच के ट्रस्ट में गणना का जिम्मा दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इधर, देश के कई हिस्सों में मानसून का असर जारी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से बाढ़ आई, जबकि उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई और 126 सड़कें बंद हैं। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। खेल जगत में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। वहीं, आगामी जाति जनगणना के लिए केंद्र सरकार सटीक और तार्किक आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से नई प्रश्नावली तैयार कर रही है। इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों में दुष्कर्म के आरोपों के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई है। आयकर विभाग ने एचआरए के जरिए टैक्स बचाने के फर्जी दावों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली की नई ईवी नीति के तहत अब सब्सिडी केवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी। उधर, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
West Asia Crisis: अमेरिका ने फिर की ईरान पर बमबारी, धमाकों से दहले कई इलाके; तेहरान ने दिया क्या जवाब?

अमेरिका ने रविवार (स्थानीय समय) को ईरान पर एक बार फिर सैन्य हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना है। पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
Ram Mandir: घोटाले में लिप्त बैंककर्मी को बना दिया था चढ़ावे की रकम का गणना प्रभारी, बिना जांच रखे कर्मचारी

चढ़ावा चोरी में जेल भेजे गए आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को लेकर एसआईटी की विस्तृत जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सुभाष जब बैंक में था, तब उसे घोटाले के आरोप में बर्खास्त किया गया था। हालांकि बाद में वह कोर्ट से बहाली का आदेश लेकर आया था। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रस्ट ने बिना किसी जांच-पड़ताल के सुभाष को नौकरी पर रखा। वह भी सबसे संवेदनशील कार्य गणना का इंचार्ज बना दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रस्ट ने किस कदर आंखें मूंदकर काम किया। पढ़ें पूरी खबर...

मानसून - फोटो : ANI
पहाड़ी राज्यों में बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही: मैदानी इलाकों में कमजोर पड़ा मानसून, उमस-गर्मी से लोग परेशान

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर अलग-अलग रूप में दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां मानसून की रफ्तार थमी है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद बाढ़ आई। घरों में पानी भर गया, खेत डूब गए और सड़कें बह गईं। उत्तराखंड के विकासनगर में भारी बारिश के कारण लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड हुआ। कई गाड़ियां और मशीनें मलबे में दब गईं। प्रदेश में 126 सड़कें बंद हैं। रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा बाधित हो गई है। केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में पहाड़ का मलबा सड़क पर फैल गया। प्रशासन मलबे को हटाने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

बैंकॉक अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Thailand Pub Fire Incident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी पढ़ें...

ज्वेरेव बनाम सिनर - फोटो : www.rolandgarros.com
Wimbledon 2026 Final: सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता विंबलडन, ज्वेरेव को हराकर जीता पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब

विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में सेंटर कोर्ट पर दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पढ़ें पूरी खबर...

जातिगत जनगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Caste Census: जातिगत गिनती की बाधाएं दूर करने की कोशिश, अगस्त में प्रश्नावली; आंकड़ों की शुद्धता पर जोर

जनगणना का अगला चरण जाति आधारित गिनती के लिहाज से खासा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। जाति जनगणना के लिए ऐसी प्रश्नावली तैयार की जा रही है ताकि नतीजे ज्यादा सटीक और तार्किक आ सकें। जनगणनाकर्मियों के सामने जाति संबंधी सूचना की प्रामाणिकता को सत्यापित करने का साधन भी तलाशा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
Delhi High Court: वैवाहिक विवाद में दुष्कर्म का आरोप बन रहा वसूली और प्रताड़ना का हथियार, अदालत ने जताई चिंता

दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक और पारिवारिक विवादों में दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया की एकल पीठ ने इसे ‘चिंताजनक रुझान’ करार दिया और कहा कि कई मामलों में इन आरोपों का इस्तेमाल इन-लॉज (ससुराल वालों) पर दबाव बनाने और भारी राशि वसूलने के लिए किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

टैक्स रिटर्न - फोटो : ANI
टैक्स बचाने के लिए नहीं चलेगा कोई जुगाड़: समझिए क्या है पूरा गणित? इस साल लगभग 20000 संदिग्ध मामले आए सामने

आईटी प्रोफेशनल सौभाग्य ने टैक्स बचाने के लिए अपनी अतिरिक्त एचआरए की रकम को अदर सोर्सेज की ऐसी धारा में डाल दिया, जहां टैक्स छूट मिलती है। सौभाग्य अपनी इस चालाकी पर बहुत खुश थे। लेकिन अब रातों की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि आयकर विभाग ने चोरी पकड़ ली है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
Delhi EV Policy: सब्सिडी चाहिए तो ईवी में जरूरी है रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, नई नीति में यह तकनीक अनिवार्य

राजधानी में सरकारी खरीद प्रोत्साहन (सब्सिडी) केवल उन्हीं इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी, जिनमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगा होगा। दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 के परिचालन प्रावधानों में इस तकनीक को अनिवार्य किया गया है। अब तक यह सुविधा मुख्य रूप से प्रीमियम या महंगे मॉडलों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब सब्सिडी पाने वाले सभी पात्र वाहनों के लिए इसका होना जरूरी होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे - फोटो : एक्स@AUThackeray
Maharashtra: आदित्य ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा- अयोध्या और उज्जैन के लूटे हुए पैसे से खरीद रहे MP-MLA

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अयोध्या के राम मंदिर से लूटे गए पैसे का इस्तेमाल सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या और मध्य प्रदेश (उज्जैन) के मंदिरों में दान की लूट के आरोपों की तरह ही, भाजपा अब मुंबई के मुंबा देवी मंदिर की जमीन पर भी कब्जा करना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें