फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार, पूर्व ग्राम प्रधान के घर में आग लगाने के मामले हुई कार्रवाई

Fri, 10 Mar 2023 04:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेघालय के रिंबाई लॉपिनसिन गांव के पूर्व प्रधान के घर को कुछ लोगों के ग्रुप ने आग लगा दी।  इससे प्रधान के संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
मेघालय पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के पूर्वी जयंतिया  हिल्स जिले में एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के एसपी जगपाल सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना आठ मार्च की रात करीब  की है। उस वक्त रिंबाई लॉपिनसिन गांव के पूर्व प्रधान के घर को कुछ लोगों के ग्रुप ने आग लगा दी थी। 
विज्ञापन

जिले के एसपी जगपाल सिंह ने बताया कि घटना के वक्त एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया था, वहीं बाकि के आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे थे। पूर्व प्रधान ने ख्लेरियत पुलिस स्टेशन नें एफआइआर दर्ज करई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि एमइसीएल कंट्रोल रूम में काम करने वाले एक अधिकारी ने आग लगने से पहले ही बिजली की लाइन को काट दिया था। एसपी ने बताया कि जांच के क्रम में घटना में शामिल सभी 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से तीन एमइसीएस के कर्मचारी भी इस घटना में शामिल थे। अब पुलिस आग लगाने की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें