फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: बंगाल की मतदाता सूची फ्रीज करने के मामले में सुप्रीम सुनवाई, आईपीएल में हैदराबाद-राजस्थान का मैच

Mon, 13 Apr 2026 04:53 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 13 अप्रैल । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 13 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची फ्रीज करने के मामले पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विज्ञान भवन से महिला सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। जिसे महिलाओं के प्रतिनिधित्व से संबंधित महत्वपूर्ण विधायी घटनाक्रमों से पहले एक महत्वपूर्ण जनसंपर्क प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी मौजूदा महिला सांसदों को बुलाए जाने की संभावना है। महिला आरक्षण विधेयक पर विचार-विमर्श के लिए एक विशेष सत्र बुलाया गया है, जो विधायी निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  

मतदाता सूची को फ्रीज करने के मामले पर सुनवाई
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को फ्रीज करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगा। कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले पर नई याचिका के साथ लंबित याचिकाओं पर भी विचार करने पर सहमति जताई। चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान वाली विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप देते हुए फ्रीज कर दिया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। मतदाता सूची फ्रीज करने का मतलब है कि इस विधानसभा चुनावों के लिए सूची में किसी भी नए व्यक्ति को जोड़ा नहीं जा सकेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सीएम योगी का मुजफ्फरनगर दौरे
कौशल विकास मिशन के तहत 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर जिले में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस मेले में करीब 200 कंपनियां 25 हजार युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर लेकर आएंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

डीएमआरसी यात्रियों का संतुष्टि सर्वेक्षण 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी यात्रियों की प्रतिक्रिया और सुझाव जानने के लिए 13 अप्रैल से अगले महीने के 10 तारीख तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का आयोजन कर रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य मेट्रो सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए यात्री दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध फॉर्म भर सकते हैं।

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी आज
जलियांवाला बाग हत्याकांड को अमृतसर हत्याकांड के नाम से भी जाना जाता है। ये सामूहिक हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को हुआ था। ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत को कुचलने के लिए जरनल डायर निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसा दीं थीं। 

विज्ञापन

आईपीएल में हैदराबाद-राजस्थान के बीच मुकाबला
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम के 7:30 से हैदराबाद में शुरू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें