पहली बार चेकअप के दौरान स्वामी शिवानंद
- फोटो : TOI
बाबा को जब अचानक से थोड़ा सिर दर्द महसूस हुआ तो उनके भक्तों को चिंता सताने लगी। उन्होंने बाबा को तुरंत चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ निकले जिसे देख अनुयायिकों के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन को भी यकीन नहीं हुआ। होता भी कैसे? बाबा की उम्र 120 साल हो चुकी है और उन्होंने अपनी पूरे जीवनकाल में पहली बार मेडिकल चेकअप कराया लेकिन उसमें भी वह पूरी तरह स्वस्थ्य निकले।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक स्वामी शिवानंद को पहली बार सिर दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उनके अनुयायियों ने उन्हें चेक अप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ्य निकले। बाबा शिवानंद के पासपोर्ट और आधार कार्ड में दर्ज तारीख के मुताबिक उनका जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ है। इसके अनुसार उनकी उम्र 120 साल है लेकिन उनको देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता की उनकी उम्र इतनी ज्यादा हो सकती है।
बाबा के मेडिकल चेकअप के दौरान पता चला कि उनका केवल बीपी हाई है, लेकिन उनका डायलोस्टिक प्रेशर बिल्कुल सही है। रिपोर्ट देखकर डाक्टर भी हैरान थे। जब उनसे इस राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रोजाना हरी मिर्च और उबला हुआ भोजन खाते हैं। साथ वह नियमित रूप से व्यायाम भी करते हैं। बाबा का कहना है कि दूसरों की मदद कर खुद को खुश रखने की कोशिश करते हैं। बाबा पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के साल्ट लेक सिटी में अपने अनुयायियों के साथ रह रहे हैं।