फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : 150 करोड़ के ईएसआई घोटाले में हो सकती है और 12 लोगों की गिरफ्तारी

Sun, 14 Jun 2020 05:47 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
एसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीडीपी सरकार के दौरान 150 करोड़ रुपये के कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) घोटाले में भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीबी) ने रविवार को कहा कि इस मामले में आने वाले दिनों में और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। राज्य पुलिस ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री 'के. अत्चन्नायडू' समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ईएसआई घोटाले में अब तक 19 व्यक्तियों शामिल पाया गया है। उनमें से अभी तक सात की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पुलिस आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया है। गिरफ्तार किए जाने वाले अन्य आरोपियों में राज्य सचिवालय में कार्यरत एक अधिकारी, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पतालों और निजी आपूर्तिकर्ताओं के अधिकारी शामिल हैं।

एसीबी के अनुसार टीडीपी सरकार के दौरान अत्चन्नायडू श्रम मंत्री थे, जब मेडिकल उपकरण और दवाई खरीद में घोटाला हुआ था। एसीबी संयुक्त निदेशक के मुताबिक, सतर्कता और प्रवर्तन विभाग ने 2014 से 2019 के बीच ईएसआई में हुई खरीद की जांच की थी। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई। जांच में दवाइयों, मेडिकल किट्स, फर्नीचर और अन्य वस्तुओं की खरीद में 150 करोड़ रुपये का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


आरोपियों ने राज्य सरकार की प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया, जिससे राज्य को 150 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एसीबी के अधिकारी ने कहा कि डीआईएमएस के तीन तत्कालीन निदेशकों ने दवा खरीद समिति का गठन किए बिना ही खरीदारी की। तीनों निदेशकों के कार्यकाल के दौरान दवाओं की खरीद के लिए कुल बजट आवंटन 293.51 करोड़ रुपये था, जबकि खरीदी गई दवाओं की कीमत 698.36 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें