पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे पीएम मोदी
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इस पुस्तक का नाम 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' है। आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के जीवन की कहानी है। इसमें उनके शुरुआती वर्षों से लेकर सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा तक के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों का ब्योरा है।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
बुधवार, 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को लगने वाले इस ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 4 मिनट से होगी जो देर रात 01 बजकर 27 मिनट तक चलेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसे वलयाकार ग्रहण भी कहते हैं। 12 अगस्त को लगने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को स्पेन, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, पुर्तगाल, आर्कटिक और उत्तरी रूस के हिस्सों में देख जा सकता है। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
सदन में छात्रों के मुद्दे पर बोल सकते है गृह मंत्री
संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार की तरफ से बुधवार को छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में बोल सकते हैं।
भोजशाला विवाद पर सुनवाई
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। इससे पहले यह सुनवाई पांच और छह अगस्त को होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी थी। इस सुनवाई में मुख्य रूप से शुक्रवार की नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और इंदौर हाईकोर्ट के उस आदेश से जुड़े पक्षों पर विचार किया जाएगा।