फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के भाषण का 11वीं की छात्रा ने किया मलयालम में अनुवाद, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 06 Dec 2019 06:43 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी के भाषण का अनुवाद करती सफा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केरल की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड भी पहुंचे और एक स्कूल में भाषण दिया। यहां उस स्कूल की एक छात्रा ने उनके भाषण का मलयालम में अनुवाद किया। राहुल ने खुद इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। 

विज्ञापन


वायनाड के करुवराक्कुंडु के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में राहुल गांधी भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूछा कि किया कोई उनके भाषण का अनुवाद करना चाहेगा। इस पर 11वीं की छात्रा फातिमा सफा ने हाथ उठाया। राहुल ने सफा को मंच पर आने को कहा और सफा ने भी बगैर हिचकिचाहट राहुल के भाषण का मलयालम में अनुवाद कर दिया। 


इसके बाद राहुल ने सफा की प्रशंसा करते हुए उसे चॉकलेट भी दी। इसे लेकर सफा ने कहा कि उसने ये कभी सोचा भी नहीं था कि उसे ऐसा मौका मिलेगा।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने महादेव मंदिर में प्रार्थना की - फोटो : ANI
इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी  ने कोडेनचेरी के महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें