corona warriors सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
केरल में 110 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस महामारी को मात दे दी है। उत्तर केरल स्थित एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन महिला को शनिवार को छुट्टी दी गई। उन्हें 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें संक्रमण अपनी बेटी से हुआ था और उनमें हल्के लक्षण थे।
उन्हें अभी घर पर 14 दिन के लिए निगरानी में रखा जाएगा। इससे पहले 105 वर्षीय महिला और 103 वर्षीय पुरुष भी कोरोना संक्रमण को हराकर घर लौट चुके हैं।