फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कन्नूर में 11 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचा, आसपास के लोगों ने बचाया; अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 23 Jul 2023 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

जून में जिले के मुजप्पिलनगढ़ में आवारा कुत्तों के हमले में 11 साल के दिव्यांग लड़के की अस्पताल में मौत हो गई थी। वह अपने घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर गंभीर रूप से घायल पाया गया था।
विज्ञापन
stray dog - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कन्नूर जिले में रविवार सुबह एक लड़की पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। घटना उस वक्त की है, जब लड़की वाहन से उतरने के बाद अपने घर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, कन्नूर जिले के पिलाथारा शहर की रहने वाली 11 साल की आयशा के पैर पर एक आवारा कुत्तों ने काट लिया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि लड़की ऑटोरिक्शा से उतरी और अपने घर की ओर से जाने लगी। वह अपने घर की ओर थोड़ी दूर ही बढ़ी थी कि कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। ऑटोरिक्शा चालक और अन्य स्थानीय लोग उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। उसके पैर में चोट लगी थी, इसलिए उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया।

इससे पहले जून में जिले के मुजप्पिलनगढ़ में आवारा कुत्तों के हमले में 11 साल के दिव्यांग लड़के की अस्पताल में मौत हो गई थी। वह अपने घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर गंभीर रूप से घायल पाया गया था। नजदीकी अस्पताल ले जाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें