फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की प्रताड़ना से तंग आकर 11 साल के बच्चे ने किया केस, गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तेलंगाना के करीमनगर जिले के 11 साल के बच्चे ने शुक्रवार को अपने पिता के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने की वजह से शिकायत दर्ज करवाई है। जमीकुंटा पुलिस के अनुसार मोलुगिरी के रहने वाले 11 साल के शशि कुमार का कहना है कि उसके पिता एम श्रीनिवास उसे प्रताड़ित करते हैं। शशि का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बच्चे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता और किशोर अधिनियम के तहत श्रीनिवास के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। शशि का कहना है कि वह अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहता। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे हॉस्टल में रखा जाए ताकि वह बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई को जारी रख सके। जमीकुंटा पुलिस इंस्पेक्टर पी प्रशांत रेड्डी ने कहा- श्रीनिवास को शराब की लत है। वह अक्सर अपनी पत्नी राम्या और शशि कुमार के साथ मारपीट करता रहता है।

गुरुवार की रात को जब श्रीनिवास काम से घर लौटा तो राम्या ने उसका स्वागत नहीं किया। राम्या के व्यवहार से खफा होकर उसने शशि को पीटना शुरू कर दिया। उसने बच्चे के ऊपर लाल मिर्ची पाउडर भी फेंका। जिसके बाद शशि ने शुक्रवार को पुलिस में पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


श्रीनिवास के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 324, 342 और 506 और किशोर अधिनियम की धारा 75 (बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में श्रीनिवास को पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं शशि को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें