फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन से गोवा लौटे 11 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद से केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से लौटने वाले यात्रियों की सूची राज्य सरकार को सौंप दी है। इसी क्रम में गोवा लौटने वाले 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से गोवा आए 979 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है, साथ ही संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को पृथक वास में रखने के लिए दक्षिण गोवा के ईएसआई अस्पताल को चिह्नित किया गया है।

राणे ने कहा कि इन मरीजों के नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे को आगे की जांच के लिए भेज दिए गए हैं। राणे अपनी चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई में हैं। इस बीच, गोवा के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वे राज्य सरकार से एक लाख और आरटी-पीसीआर जांच किटों को मंजूरी देने की अपील करेंगे, ताकि इनकी कमी नहीं होने पाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को आवश्यकता पड़ने पर व्यापक स्तर पर जांच के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे पहले, राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा था कि वे नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और यूएई से राज्य में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए 602 लोगों की सूची तैयार की गई है। इस बीच, गोवा में बुधवार को 125 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 50,364 हो गए। वहीं राज्य में वायरस से अभी तक 727 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें