फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के दौरे पर, घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

Sun, 11 Oct 2026 06:35 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 11 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 10 अक्तूबर 2026 को अश्विना माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले त्योहार शारदीय नवरात्रि की शुरूआत भी होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री की खबर से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम काम शामिल हैं। इसमें मेट्रो रेल, हाईवे, रेलवे, पोर्ट, पेट्रोलियम और शिक्षा से जुड़े काम शामिल हैं। प्रमुख परियोजना में चेन्नई मेट्रो के फेज दो का 4,900 करोड़ रुपए का पूनामल्ली-वडापलानी रूट शामिल है। 3.7 किलोमीटर लंबे डबल-डेकर स्ट्रक्चर और ड्राइवरलेस ऑपरेशन के लिए डिजाइन किए गए सिग्नलिंग सिस्टम वाले इस कॉरिडोर से पश्चिमी उपनगरों और शहर के केंद्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कलथ स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ
शारदीय नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 11 अक्तूबर, रविवार से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाएगी। इसके बाद अगले आठ दिनों तक मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के दस साल 
सर्वोच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति और यूनिसेफ के सहयोग से नई दिल्ली में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के दस साल पूरे होने पर राष्ट्रीय वार्षिक हितधारक परामर्श कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। रविवार को इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मुख्यमंत्री योगी का दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के ही बलरामपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को देवीपाटन मंदिर, तुलसीपुर में बालिका सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे।
 
विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सिविल लाइन रायपुर में होगी। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय करेंगे। बैठक में भाजपा सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे।  बैठक में शिक्षा,  स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक,  किसान और सहकारी समितियों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।  (संंबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें