फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी, आईपीएल में पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला

Mon, 11 May 2026 06:04 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 11 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 11 मई 2026 को जेष्ठ की कृष्ण पक्ष की नवमी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। वहीं, आईपीएल में पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर है। इस दौरान वह सोमवार को सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे शाम लगभग 6 बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। वे दोनों अवसरों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। समारोहों के भाग के रूप में, प्रधानमंत्री कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे विशेष महा पूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। 

हेमंत सोरेन की ईडी समन मामले में सुनवाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी समन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 मई को सुनवाई होगी। दरअसल, हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें ईडी के समन की अवहेलना मामले में ईडी कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी गई थी, लेकिन ट्रायल का सामना करने का निर्देश दिया गया था।  

मुख्यमंत्री योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बीईएल इकाई के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परियोजना स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केंद्रीय बलों की तैनाती से जुड़े मामले में सुनवाई
पश्चिम बंगाल में नतीजों के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, 8 वर्ष पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर दिए बयान पर ये मामला चल रहा है। 

शिक्षण संस्थानों से जुड़े मामले में सुनवाई

उच्चतम न्यायालय 11 मई को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करेगा, जिसमें 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शिक्षा या धार्मिक शिक्षा देने वाले सभी संस्थानों को विनियमित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। न्यायमूर्ति दीपंकर दत्ता और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की इस याचिका की सुनवाई कर सकती है। 

विज्ञापन

आईपीएल में पंजाब और दिल्ली का मैच
आईपीएल में सोमवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से धर्मशाला में शुरू होगा। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें