फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा, नीट यूजी के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन

Wed, 11 Mar 2026 05:41 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 11 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 11  मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वहीं, नीट यूजी के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन

पीएम मोदी का केरल और तमिलनाडु दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे। वहीं, तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तमिलनाडु में 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक यात्री ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 

नीट यूजी के लिए आवेदन का आखिरी दिन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बुधवार को रात 9 बजे तक है। जो अभ्यर्थी एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा भी 11 मार्च रात 11:50 बजे तक रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जेएनयू  कुलगुरु विवाद में अहम दिन 
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित को लेकर छात्रसंघ द्वारा कराए गए जनमत संग्रह का परिणाम बुधवार को जारी होगा। दरअसल, कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित की कथित जातिगत टिप्पणी को लेकर छात्र संघ कुलगुरु के इस्तीफे की मांग कर रहा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पंचायती राज मंत्रालय का कार्यक्रम
पंचायती राज मंत्रालय सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के अंतर्गत नई दिल्ली में 11 मार्च 2026 को पंचायतों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का एक-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्मेलन में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रहेंगी। यह सम्मेलन सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के शुभारंभ की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाली जमीनी स्तर की शासन व्यवस्था को सशक्त करने और उसका उत्सव मनाने के लिए राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किशनगंज दौरा

इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ चल रही है। इस बीच वे बुधवार को अररिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचेगी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा चल रही है। यह यात्रा बुधवार को लखनऊ पहुंचेगी। इस यात्रा की शुरुआत 7 मार्च से वाराणसी से हुई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें