फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: वेस्टइंडीज और द. अफ्रीका की टीमों की कमर्शियल फ्लाइट से वापसी, ICC ने की व्यवस्था; चार्टर्ड उड़ान रद्द

Tue, 10 Mar 2026 11:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चार्टर्ड फ्लाइट रद्द होने के बाद आईसीसी ने भारत में फंसी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के खिलाड़ियों की वापसी के लिए अलग-अलग कमर्शियल उड़ानों में बुकिंग कराई है।

विज्ञापन
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत में फंसी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के खिलाड़ियों की वापसी के लिए अलग-अलग व्यावसायिक उड़ानों में बुकिंग कराई है। कोलकाता से उड़ान भरने वाली उनकी प्रस्तावित चार्टर्ड फ्लाइट रद्द हो जाने के बाद यह व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


आईसीसी ने की खिलाड़ियों की वापसी के लिए व्यवस्था
मामले की जानकारी रखने वाले आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों की अलग-अलग कमर्शियल फ्लाइट में बुकिंग कर दी गई है। सभी की एक ही विमान में सीट मिलना संभव नहीं था, लेकिन आईसीसी ने हर खिलाड़ी की व्यक्तिगत बुकिंग का ध्यान रखा है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने खुद इस मामले में बात की है और खिलाड़ियों को सुरक्षित स्वदेश वापसी का भरोसा दिलाया है।' सूत्र ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी सोमवार रात अपने देश के लिए रवाना हो चुके हैं।

पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रभावित हुई हवाई यात्रा
कोलकाता में अपना आखिरी मैच खेलने वाली दोनों टीमों की वापसी में पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में लगे प्रतिबंधों की वजह से बाधा आई है। ईरान पर अमेरिकी और इस्राइली हमलों के बाद क्षेत्र के कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग बंद कर दिए गए, जिससे कई एयरलाइंस ने खाड़ी क्षेत्र के रास्ते उड़ान भरने से परहेज किया। आईसीसी की साझेदार एयरलाइन एमिरेट्स है और दुबई के हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण उसकी उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। इन परिस्थितियों में भारत से कैरेबियाई और अफ्रीकी देशों की यात्रा मुश्किल हो गई, जिससे क्रिकेट अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग और चार्टर्ड व्यवस्था पर विचार करना पड़ा।
विज्ञापन


इससे पहले दोनों टीमों को मंगलवार दोपहर को कोलकाता से एक साझा चार्टर्ड उड़ान से जोहानिसबर्ग भेजने की योजना थी। वहां से वेस्टइंडीज की टीम को एंटीगा जाना था। हालांकि बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी के अनुसार लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण यह चार्टर्ड उड़ान तय समय से कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दी गई। वेस्टइंडीज की टीम एक मार्च से कोलकाता में फंसी हुई है, जब भारत ने ईडन गार्डन्स में सुपर आठ मुकाबले में उन्हें पांच विकेट से हराकर टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका का अभियान चार मार्च को उसी मैदान पर पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें