फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, जाली हस्ताक्षर मामले में दर्ज याचिका पर सुनवाई

Thu, 11 Jun 2026 05:18 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 11 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 11 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जैकलीन फर्नांडीज से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, फर्जी हस्ताक्षर मामले दायर अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन

नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष का विषय- ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ है।  बैठक में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल समावेशी मानव विकास के ढांचे पर चर्चा करेंगे। 

अभिषेक बनर्जी से जुड़े जाली हस्ताक्षर मामले में सुनवाई
कलकत्ता हाईकोर्ट तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में राज्य सीआईडी की किसी भी कठोर कार्रवाई से संरक्षण की मांग की है। दरअसल, यह मामला तृणमूल के कुछ विधायकों की ओर से शिकायत किए जाने के बाद दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्तुत आधिकारिक दस्तावेजों पर कई विधायकों के हस्ताक्षर जाली थे। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का दिल्ली दौरा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय गुरुवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा होगी। अपनी पहली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस बार उनके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की संभावना है।  

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में दिल्ली की एक निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

आईबी अधिकारी हत्याकांड मामले पर आएगा फैसला
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2020 में भड़के दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। इस मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत 11 आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है। मामला दयालपुर थाने में अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

कोयला मंत्रालय का कार्यक्रम
कोयला मंत्रालय गुरुवार को हैदराबाद में रोड शो का आयोजन करेगा। इससे पूर्व कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं पर नई दिल्ली में आयोजित किए गए रोड शो की गति को आगे बढाने की दिशा में यह कार्यक्रम अगला कदम होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें