फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में कार पलटने से 11 मजदूरों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Thu, 11 May 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मजदूरों से भरी कार पलटने से 11 की मौत हो गई है, साथ ही 15 घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

  11 dead, 15 injured after a vehicle overturned in Madhya Pradesh's Jabalpur in early morning hours. pic.twitter.com/Y0wTs7R3Vj — ANI (@ANI_news) May 11, 2017

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल में मौत हुई। ये सभी वन विभाग के वाहन से तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए चरगवां जा रहे थे। और उसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे का ऐलान किया है। मारे गए लोगों को 1 लाख रुपये, गंभीर रुप से घायल को 50 हजार और घायल लोगों को 25 हजार रुपये का मुआवजा देने की कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें